गुरुग्राम। शीतला माता मंदिर में चल रहें आषाढ़ मेले के पांचवें दिन सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया। दोपहर तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई। दर्शन के लिए कतारें लग गईं। श्रद्धालुओं की सुविधा और जागरूकता के लिए मंदिर प्रबंधन ने परिसर में विभिन्न स्थानों पर सूचना बोर्ड लगाए हैं। इन बोर्डों के माध्यम से साफ-सफाई बनाए रखने, व्यवस्था का पालन करने और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा मुंडन हॉल के लिए सरकारी शुल्क निर्धारित भी किया गया है। एसी मुंडन हॉल का शुल्क 500 रुपये व नॉन-एसी मुंडन हॉल का शुल्क 200 रुपये तय किया गया है। यह जानकारी मंदिर परिसर में लगाए गए पोस्टरों पर के माध्यम से लोगों को बताया जा रहा है। यदि कोई व्यक्ति निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूलता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर तुरंत संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दें, ताकि मेले की व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित होती रहें। संवाद