फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: वॉर्ड पांच और छह में 56 करोड़ रुपये की लागत से होगा विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू पालम विहार कॉलोनी की सड़क और सीवर लाइन की समस्या होगी दूर
विज्ञापन

08 अलग-अलग प्रोजेक्ट पर काम करेगा नगर निगम
50 हजार परिवार से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ

मयंक तिवारी
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने वॉर्ड पांच और छह की अलग-अलग कॉलोनी व निकलने वाले रोड सहित आठ प्रोजेक्ट पर 56 करोड़ रुपया खर्च करेगा। न्यू पालम विहार कॉलोनी के अलग-अलग ब्लॉक में रहने वाले लोगों को सड़क, पानी और सीवर की सुविधा मिलेगी। द्वारका एक्सप्रेस वे से सटी इन कॉलोनियों में आने-जाने वाले लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
नगर निगम की ओर से वॉर्ड छह में श्याम बाबा चौक से लेकर धनकोट को जोड़ने वाली फिरनी पर 760 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी तरह वार्ड पांच के न्यू पालम विहार कॉलोनी में पानी और सीवर लाइन पर 957 लाख रुपये खर्च करेगा। इसके साथ ही गांव दौलताबाद की फिरनी रोड को मॉडल रोड बनाया जाएगा जिस पर 996 लाख रुपये खर्च होंगे। इस मार्ग से द्वारका एक्सप्रेस वे को जोड़ने में आसानी होगी। इसके साथ ही दौलताबाद गांव को 75 मीटर रोड को जोड़ने वाले रास्ते पर भी 461 लाख रुपये खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से करीब साल भर पहले न्यू पालम विहार कॉलोनी को वैध किया गया है। नगर निगम ने इस कॉलोनी में रहने वालों की सुविधा को लेकर 811 लाख रुपये की लागत से सीवर लाइन डाली जाएगी। इसी तरह से पानी कीर आपूर्ति ठीक करने के 826 लाख रुपये खर्च होंगे।

बजघेडा के कूड़ा कलेक्शन प्वाइंट का होगा सुंदरीकरण

नगर निगम की ओर से बजघेड़ा में कूड़े के अलग-अलग कलेक्शन प्वाइंट का सुंदरी करण होगा। बारिश से पहले इसे ठीक किया जाना है। नगर निगम आयुक्त पूरी टीम के साथ इन साइटों का भ्रमण कर चुके हैं। नगर निगम के इंजीनियरिंग विंग की ओर से इस पर 531 लाख रुपये खर्च किए जाने हैं।
विज्ञापन


वर्जन

इंजीनियरिंग विंग की ओर से अलग-अलग प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। जल्द ही फाइनेंस कमेटी की ओर से हरी झंडी के बाद इन पर काम शुरु किया जाएगा। - विजय ढाका, चीफ इंजीनियर, नगर निगम गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें