फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: वार्ड-7 में 14.31 करोड़ की लागत से होंगे विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी के लिए पाइपलाइन और गलियों का निर्माण कराया जाएगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम मानेसर के वार्ड 7 में जल्द ही विकास कार्यों की शुरुआत होने जा रही है। वार्ड-7 के चार गांव ढाणा, अलियर, बासकुशला और झुडंसराय में 14 करोड़ 31 लाख की लागत से निगम की तरफ से विकास कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

इन इलाकों में बीते कई सालों से आबादी बढ़ने से पानी की खपत व सीवर के गंदे पानी की निकासी नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था लेकिन अब निगम जल्द ही इन गांवों की समस्या को दूर करने जा रहा है। ढाणा गांव में विकास कार्यों के लिए दो करोड़ 60 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसमे पानी के लिए पाइपलाइन और गलियों का निर्माण कराया जाएगा। अलियर में तीन करोड़ 22 लाख की लागत से पानी की पाइपलाइन बिछाई जाएगी और आंतरिक गलियों का निर्माण कराया जाएगा। फिलहाल गांव में 600 एमएम की सीवर पाइपलाइन डाली जा रही है। बास कुशला में चार करोड़ 30 लाख की लागत से पानी की पाइपलाइन बिछाई जाएगी और आंतरिक गलियों को ठीक कराया जाएगा। गांव झुंडसराय में करीब चार करोड़ 19 लाख की लागत से गलियों का निर्माण, जोहड़ का सौंदर्यीकरण और बी. सी चौपाल का निर्माण और अन्य कार्य कराएं जाएंगे। पार्षद कंवरपाल ने बताया कि एफएससीसी की बैठक में गांव में विकास कार्यों के लिए 14 करोड़ 31 लाख रुपये की मंजूरी मिल गई गई गई है। जल्द ही नगर निगम की तरफ से वार्ड 7 में विकास कार्यों को शुरू करा दिया जाएगा। कई इलाकों में पीने के पानी की समस्या थी, लेकिन अब इन इलाकों में पानी की पाइपलाइन डाली जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें