फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों से परेशान केंद्रीय विहार निवासियों ने किया आरडब्ल्यूए का घेराव

विज्ञापन
गुरुग्राम के सेक्टर-56 स्थित केंद्रीय विहार के स्थानीय निवासियों से बंदरों से परेशान होकर आरडब्ल? - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
बंदरों से परेशान केंद्रीय विहार निवासियों ने किया आरडब्ल्यूए का घेराव
विज्ञापन

गुरुग्राम। बंदरों से परेशान केंद्रीय विहार फ्लैट वेलफेयर एसोसिएशन के निवासियों ने रविवार को आरडब्ल्यूए का घेराव किया। लोगों ने आरडब्ल्यूए सहित नगर निगम को बंदरों की समस्या से निजात दिलाने की मांग की थी, लेकिन समस्या पर कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी एकता, संतोष, सुमित, भूपेंद्र, हरिसिंह सहित अन्य ने बताया कि उनकी सोसाइटी में बंदरों की वजह से लोग काफी परेशान हैं। लोग न तो घर के बाहर निकल पा रहे हैं और न ही अपने बच्चों को खेलने के लिए भेज पाते हैं। पिछले दिनों सोसाइटी की एक महिला को बंदर ने काट लिया। बंदरों से निजात दिलाने के लिए उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके लिए उन्होंने आरडब्ल्यूए के प्रधान अभय राज सिंह को भी शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। रविवार को करीब 150 स्थानी लोगों ने एकत्र होकर आरडब्ल्यूए व नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने आरडब्ल्यूए को ज्ञापन सौंपकर बंदरों से मुक्ति दिलवाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान सोसाइटी के बच्चे भी मौजूद रहे। वहीं नगर निगम के सफाई निरीक्षक बिजेंद्र शर्मा ने बताया कि बंदरों को पकड़ने के लिए ठेकेदार ने 4 टीमें लगाई हुई हैं। जिस क्षेत्र से शिकायत आती है वहां टीम भेज दी जाती है। सेक्टर-56 केंद्रीय विहार सोसाइटी से उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है, लेकिन अब सूचना मिल गई है जिस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें