सोहना। सोहना की अनाज मंडी में पड़े कूड़े के ढेर में निराश्रित गोवंश विचरण कर रहा है। कूड़े के ढेर में पॉलीथिन भी पड़ी रहती है। इससे गोवंश को बहुत ही नुकसान हो रहा हैा। इसको लेकर स्थानीय लोगों में रोष है।
इस मामले में सोहना के विधायक कंवर संजय सिंह पिछले दिनों मार्केट कमेटी व नगर परिषद प्रशासन को कह चुके हैं कि इस मामले का कोई समाधान किया जाए। इसके बाद भी कोई समाधान नहीं हो सका है। आर्य समाज सोहना के प्रधान महेश आर्य, सब्जी मंडी आढ़ती संगठन के प्रधान लवली जुनेजा, अग्रवाल सभा के प्रधान सतीश कुमार गर्ग व व्यापार मंडल संघ के प्रधान मनोज राघव बजरंगी अनाज मंडी और सब्जी मंडी के व्यापारियों के साथ मांग की है कि निराश्रित गोवंश के लिए व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही अपील की है कि लोग भी अपने कूड़े के पॉलीथिन में भरकर न फेकें।