फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आज कुश्ती, एथलेटिक्स, रस्साकस्सी, क्रिकेट और वॉलीबॉल का फाइनल मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
- खेलो गुरुग्राम महोत्सव का समापन, केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत करेंगे खिलाड़ियों को सम्मानित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा उदय कार्यक्रम के खेलो गुरुग्राम महाकुंभ का बृहस्पतिवार को समापन होगा। इस दौरान सेक्टर 38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में अलग अलग खेलों के खिलाड़ी फाइनल मुकाबले के लिए मैदान में उतरेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।
जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 21 मई को गुरुग्राम में आयोजित राहगीरी कार्यक्रम के दौरान हरियाणा उदय कार्यक्रम की शुरुआत की। इसमें सामुदायिक पुलिसिंग और आउटरीच के तहत प्रदेश के प्रत्येक जिले में आउटरीच कार्यक्रम जारी रहे। जुलाई में जिला में खेलों गुरुग्राम महोत्सव की शुरुआत की गई। आमजन के बीच जनसहभागिता सुनिश्चित करने और सरकारी योजनाओं से लोगों को जोड़ने के लिए इस मुहिम की शुरुआत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेलो गुरुग्राम कार्यक्रम के तहत जिले में पांच प्रतियोगिता कुश्ती, एथलेटिक्स, रस्साकस्सी, क्रिकेट सहित वॉलीबॉल में पांच हजार से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। खेल प्रतियोगिताओं को सफलता पूर्वक अंतिम चरण तक पहुंचाने के लिए जिला उपायुक्त ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें