फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्कूलों में अचानक पहुंचे उपायुक्त, बच्चों से की पढ़ाई पर की चर्चा

विज्ञापन
बच्चों से पढ़ाई की चर्चा करते उपायुक्त
विज्ञापन
स्कूलों में अचानक पहुंचे उपायुक्त, बच्चों से की पढ़ाई पर की चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फाेटो- बच्चों से पढ़ाई की चर्चा करते उपायुक्त
नूंह। जिले के सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता और आधारभूत सुविधाओं का जायजा लेने के लिए उपायुक्त अखिल पिलानी ने वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घासेड़ा और पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंवरसिका का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों के बीच बैठकर उनकी पढ़ाई, विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं और भविष्य के सपनों पर खुलकर बातचीत की तथा उन्हें मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

उपायुक्त ने विद्यालयों में मिड-डे मील की गुणवत्ता, पेयजल व्यवस्था, शौचालयों की साफ-सफाई, कक्षाओं की स्थिति और पूरे परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों से भी सीधा फीडबैक लिया कि उन्हें विद्यालय में उपलब्ध सुविधाएं किस स्तर की मिल रही हैं। निरीक्षण के दौरान कुछ व्यवस्थाओं में सुधार की आवश्यकता मिलने पर उन्होंने संबंधित प्राचार्यों को कमियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से स्वच्छ पेयजल, शौचालयों की नियमित सफाई और पौष्टिक मिड-डे मील सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि सरकारी विद्यालय केवल शिक्षा देने का केंद्र नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की आधारशिला हैं। इसलिए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ स्वच्छ, सुरक्षित और प्रेरणादायक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन समय-समय पर विद्यालयों का निरीक्षण करता रहेगा ताकि प्रत्येक छात्र को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके।
विज्ञापन


इस दौरान घासेड़ा विद्यालय की प्राचार्य सुनीता और पीएम श्री विद्यालय कंवरसिका की प्राचार्य सपना ने विद्यालयों की उपलब्धियों, नवाचारों और विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी उपायुक्त को दी। उपायुक्त ने शिक्षकों से भी विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता बढ़ाने के लिए नवाचारी शिक्षण पद्धतियां अपनाने और विद्यालय परिसर को स्वच्छ व अनुशासित बनाए रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें