फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: उपायुक्त ने दिया आश्वासन नहीं कटेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

उपायुक्त ने दिया आश्वासन नहीं कटेगी बिजली, जांच भी होगी
- सेक्टर 92 स्थित रहेजा नवोदया और संपदा में दो दिन नहीं थी बिजली, लोगों की उपायुक्त से मुलाकात
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बिजली काटे जाने की शिकायत को लेकर शुक्रवार को सेक्टर 92 स्थित रहेजा नवोदया और संपदा के निवासियों ने उपायुक्त अजय कुमार से मिलकर समस्या पर चर्चा की। लोगों की शिकायत थी कि न्यायालय के आदेश के बावजूद बिजली निगम ने सोसाइटी की बिजली काट दी। दो दिनों तक बगैर बिजली के रहने के बाद बृहस्पतिवार रात निवासी उपायुक्त के आवास पर गुहार लगाने पहुंचे थे। उपायुक्त ने तत्काल बिजली निगम के अधिकारियों को फोन कर बिजली का कनेक्शन जुड़वा दिया। सोसाइटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष वेद ढाका ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बावजूद बिजली निगम ने उनकी सोसाइटी की बिजली काट दी थी। उपायुक्त ने आश्वस्त किया है कि अब उनका कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। साथ ही एडीसी के नेतृत्व में एक जांच कमेटी इस बात की जांच करेगी कि बिल्डर ने अबतक सोसाइटी के लिए बिजली का स्थाई कनेक्शन क्यों नहीं लिया है। बिजली निगम की बकाया राशि भरने की जिम्मेदारी बिल्डर की है, वहां के निवासियों पर इसे नहीं लादा जा सकता है।

पूनम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें