- आरोपी से वारदात में प्रयोग स्कॉर्पियो की बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-10 थाने की पुलिस ने पानी के टैंकर मालिक को धमकी देने और हथियार दिखाकर रंगदारी मांगने वाला एक आरोपी 8 अप्रैल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयोग एक स्कॉर्पियो बरामद की है। आरोपी को 8 अप्रैल को अदालत में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान गढ़ी हरसरू गांव स्थित न्यू कॉलोनी निवासी सचिन यादव (30) के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि शिकायतकर्ता के बेटे का पानी टैंकर का काम है। आरोपी सचिन यादव एक आदतन अपराधी है। आरोपी ने शिकायतकर्ता से पानी सप्लाई के काम को चलाने के लिए प्रतिमाह रंगदारी मांगने की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने टैंकर मालिक को हथियार दिखाकर रंगदारी मांगते हुए धमकी दी थी।
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड जांचने पर पता चला कि उसके खिलाफ गुरुग्राम में लड़ाई झगड़े, शस्त्र अधिनियम और घर में घुसकर धमकी देने के अन्य छह मामले पहले भी अंकित है। आरोपी को 9 अप्रैल को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।
प्रवीन कुमार