फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: होली को लेकर रूटों की रूपरेखा तैयार करने में जुटा डिपो प्रबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
-पिछले साल किस रूट पर यात्रियों की संख्या के हिसाब से तैयार कर रहे हैं रूट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। होली त्योहार को लेकर डिपो प्रबंधन ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रूपरेखा बनानी शुरू कर दी है। डिपो प्रबंधन की तरफ से बीते तीन-चार साल में किस रूट पर कितनी भीड़ थी उसको लेकर आकलन किया जा रहा है। उसी के हिसाब से इस बार रूटों पर बसों की संख्या को बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


गुरुग्राम डिपो से अलीगढ़, मथुरा, गाजियाबाद,मुराबाद,रोहतक, भिवानी, हिसार ,जींद के साथ ही अन्य रूटों पर बसों को संचालन किया जाता है। त्योहार पर लगभग सभी रूटों पर यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है। ज्यादा से ज्यादा त्योहार पर यात्री अपने घर पर जा सकें इसको लेकर डिपो प्रबंधन तैयारी करने में जुटा है। बीते साल यात्रियों की संख्या को देखते हुए इस बार रूट पर बसों की संख्या को तय किया जाएगा। गुरुग्राम डिपो से प्रतिदिन 10 हजार से अधिक संख्या में यात्री सफर करते हैं। त्योहार पर यह संख्या बढ़कर 15 हजार तक पहुंच जाती है।
विज्ञापन


सभी रूटों को देखते हुए तैयारी की जा रही है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रूट तैयार किए जाएंगे। - अभिनव, ट्रैफिक रोडवेज, गुरुग्राम डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें