फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अगले चार दिन घने कोहरे का अलर्ट, ठिठुरन से राहत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकतम तापमान 13.4 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में ठिठुरने से राहत मिलती हुई नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए घने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। शुक्रवार को दिनभर मौसम साफ रहा लेकिन धूप न निकलने से ठंड अधिक महसूस की गई।
विज्ञापन

दिनभर धूप न निकलने से तापमान में भी गिरावट रही, अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान पांच से छह डिग्री तक जाने की संभावना है। शहर में घरों के बाहर लोग अलाव का सहारा लेते हुए नजर आ रहे हैं। जिला प्रशासन लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। शीत लहर को देखते हुए प्रशासन ने आमजन के लिए एडवाइजरी जारी की हुई है। ठंड के मौसम में सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है। एडवाइजरी में कहा गया है कि मौसम संबंधी जानकारी के लिए रेडियो, टीवी और समाचार पत्रों पर नजर रखें और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। एडवाइजरी में बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखने की बात कही गई है। हाइपोथर्मिया के लक्षण दिखने पर व्यक्ति को गर्म स्थान पर ले जाने और तुरंत चिकित्सकीय सहायता लेने की सलाह दी गई है। आपात स्थिति में 112 डाॅयल करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें