गुरुग्राम। जिले में डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की ओर से लार्वा मिलने पर घरों को नोटिस देने का सिलसिला जारी है। अभियान के तहत जिले में शनिवार को 304 लोगों को हरियाणा नगर निगम अधिनियम, 1973 की धारा 214 के तहत नोटिस दिया गया। इसके बाद जिले में अब तक 4,789 लोगों नोटिस थमाया जा चुका है। जिले में अब तक डेंगू के कुल 62 मरीज मिल चुके हैं। वहीं, मलेरिया के पांच मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। संवाद