गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में लगातार बारिश के बाद जलभराव से डेंगू और मलेरिया का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में अब तक डेंगू के चार और मलेरिया के तीन मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, एंटी लार्वा टीम को सर्वे के दौरान 312 घरों में डेंगू मच्छर का लार्वा मिला, जिसके बाद 98 लोगों को नोटिस जारी किए गए। स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सिविल सर्जन डाॅ. जयप्रकाश ने कहा कि अब तक जिले में चार डेंगू के मामले सामने आ चुके हैं। लोगों से हफ्ते में एक दिन ड्राई डे मनाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिससे छतों पर गमलों, कूलर, टायर की सफाई हो सके। संवाद