फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हाईवे पर जाम रोकने के लिए बढ़ाई तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। गुरुग्राम पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। बारिश के मौसम और बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए गुरुग्राम यातायात पुलिस ने हाईवे पर 260 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की है, ताकि जाम की स्थिति से बचा जा सके और लोगों को सुरक्षित सफर मिल सके। इसके अलावा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 5 क्रेन, 2 हाइड्रा मशीन, 1 एंबुलेंस, 17 बाइक राइडर और 6 पुलिस वाहनों की व्यवस्था की गई है। गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने एनएच-48 के सभी प्रवेश और निकास प्वाइंट पर निगरानी बढ़ा दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें