गुरुग्राम। जिले में कई दिन से एक और दो डेंगू के मरीजों की पुष्टि लगातार स्वास्थ्य विभाग की ओर से की जा रही है। शनिवार को 357 लोगों के सैंपल की जांच की गई, जिसमें से विभाग की ओर से डेंगू के तीन मरीजों की पुष्टि की। जिले में अब तक डेंगू के 29 मरीज मिल चुके हैं। बारिश के चलते मच्छर जनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। इसकी वजह से स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। इस दौरान नगर निगम और टीम ने अब तक 1485 घरों को नोटिस थमाया है। संवाद