गुरुग्राम। श्री श्रेया जन सेवा ट्रस्ट की ओर से डिवाइन पब्लिक स्कूल में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 200 लोगों ने जांच कराई। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जोगिंदर खटाना ने शिरकत की। इसमें ईएनटी विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ और जनरल फिजिशियन ने लोगों की जांच की। शिविर में जरूरतमंद लोगों को जांच के साथ मुफ्त दवाइयां भी बांटी की गईं। इससे जरूरतमंद लोगों को सबसे ज्यादा फायदा मिला। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ कई बीमारियों के बारे में जागरूक करना रहा। लोगों ने इस तरह के शिविर भी भविष्य में भी लगने की मांग की है। संवाद