फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल फीस ज्यादा वसूलने के खिलाफ अभिभावकों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-46 के मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल प्रबंधन द्वारा अधिक फीस वसूलने तथा मनमानी के खिलाफ लामबंद हुए अभिभावकों ने स्कूल गेट पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर नियम के विपरीत अधिक फीस वसूलने और बच्चों की पढ़ाई बाधित कर मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। इन लोगों ने मंडलायुक्त राजीव रंजन से इस पूरे मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध भी किया।
विज्ञापन

दरअसल, अभिभावक स्कूल में मात्र ट्यूशन फीस ही जमा करा रहे थे। कुछ अभिभावकों ने चेक के माध्यम से स्कूल प्रबंधन को ट्यूशन फीस भिजवाई, लेकिन स्कूल ने ट्यूशन फीस के चेक वापस लौटा दिए। इस बीच स्कूल की ओर से बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई के लिए बनाई गई आईडी भी बंद कर दी। इसी बात को लेकर करीब 40 अभिभावक स्कूल प्रबंधन ने मिलने पहुंचे। स्कूल की प्राचार्या धृति मल्होत्रा से मिलने के बाद भी अभिभावकों को कोई ठोस जवाब नहीं मिला तो अभिभावक बिफर गए और स्कूल गेट पर ही नारेबाजी शुरू कर दी।
अभिभावक दीपक कुुमार, प्रवीन, पवन, सीमा, निशा, मीनाक्षी ने बताया कि कोर्ट के निर्देश पर स्कूल में ट्यूशन फीस जमा कराई जा रही है लेकिन कुछ दिनों से स्कूल पूरी फीस, जिसमें मेंटेनेंस चार्ज, बिल्डिंग फंड आदि की भी डिमांड कर रहा है। मामला अभी कोर्ट में लंबित है, इसलिए जब तक कोर्ट का फैसला नहीं आ जाता, तक अभिभावकों ने ट्यूशन फीस के अलावा अन्य मद का पैसा जमा कराने से इनकार कर दिया। इस पर स्कूल ने बच्चों की आईडी ब्लॉक कर दी।
विज्ञापन

दूसरी ओर स्कूल की प्राचार्या धृति मल्होत्रा ने कहा कि अभिभावकों को इस तिमाही की ट्यूशन फीस जमा कराने को कह दिया गया है। इसके साथ ही स्कूल एक शर्त पत्र बना रहा है। अक्टूबर के बाद अभिभावकों को पूरी फीस जमा करानी होगी। इस पर सहमति बन गई है। अगर कोर्ट का फैसला अभिभावकों के पक्ष में आता है तो उन्हें रिफंड कर दिया जाएगा। इस अस्थायी समझौते पर सभी सहमत हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें