फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 10 लाख की मांगी रंगदारी, अवैध हथियार से गोली चलाने का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

गुरुग्राम। अपराध शाखा सोहना की पुलिस ने 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने व जान से मारने की नीयत से कट्टे से गोली चलाने का प्रयास करने में एक आरोपी को शनिवार को निमोठ गांव से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयोग एक कट्टा व एक कारतूस बरामद किया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। आरोपी की पहचान गुरुग्राम के निमोठ गांव निवासी नरेंद्र के रूप में हुई है।
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि उसका आपराधिक इतिहास है। आरोपी ने बताया कि घटना वाले दिन वह शिकायतकर्ता बीबती के घर पहुंचा। 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगते हुए जान से मारने की नीयत से उसके पति कृपाल पर कट्टे से गोली चलाने की कोशिश की। गनीमत रही की ट्रिगर दबने के बावजूद गोली नहीं चली। आरोपी ने पूछताछ में अपने एक अन्य साथी सरफराज निवासी सटलाका गांव, गुरुग्राम (हरियाणा) का नाम भी बताया है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का एक मामला, आवश्यक वस्तु अधिनियम का एक मामला और मारपीट का एक मामला सहित कुल तीन मामले गुरुग्राम, फरीदाबाद व नूंह में पहले भी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को अवैध हथियार से गोली चलाने का प्रयास और 10 लाख की रंगदारी मांगनी की शिकायत मिली थी। पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। आगामी कार्रवाई के लिए आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। आरोपी से वारदात व अन्य संलिप्त लोगों के बारे में जानकारी ली जाएगी। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें