फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एचएसवीपी के प्लॉट आवंटन में ड्रॉ व्यवस्था लागू करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ई-ऑक्शन सिस्टम लागू होने से लोगों में नाराजगी
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री से मिले ऑल सेक्टर रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के सेक्टरों के रिहायशी प्लाॅटों की बिक्री में ई-ऑक्शन सिस्टम लागू होने से लोगों में नाराजगी है। ऑल सेक्टर रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने ड्रॉ की व्यवस्था लागू करने की मांग की है। एसोसिएशन ने नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा से मुलाकात कर अपनी मांगों को विधानसभा में रखने की मांग की है।
एसोसिएशन ने रोहतक के डी पार्क स्थित पूर्व मुख्यमंत्री के आवास पर उन्हें बताया कि ई-ऑक्शन से भूखंडों को पूंजीपति ही खरीद पा रहे हैं। आम आदमी प्रक्रिया से पूरी तरह बाहर है। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप वत्स ने कहा कि ई-ऑक्शन में नियमों का उल्लंघन हो रहा है। एचएसवीपी का गठन नो प्रॉफिट-नो लॉस के सिद्धांत पर हुआ था, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से इसका पूरी तरह से व्यवसायीकरण होता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रदेश सचिव तेजेन्द्र सहरावत ने हाउसिंग बोर्ड की डिफेंस फ्लैट्स स्कीम, ईडब्ल्यूएस, बीपीएल व एससी-बीसी फ्लैट्स स्कीमों में पिछले नौ साल से फंसे हजारों सैनिकों व गरीब परिवारों की जमा राशि 15 प्रतिशत ब्याज सहित वापस करने की मांग भी रखी है। इसके अलावा जिलों में नए सेक्टर काटे जाने, पुराने सेक्टरों को अपग्रेड करने, पेयजल की समस्या का समाधान करने, सेक्टरों में वृद्धि नोटिस जारी करने से पहले गड़बड़ियों को ठीक करने आदि मांगों को भी रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें