फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: न्यू गुरुग्राम में तेजी से फैल रहा डेंगू, पांच क्षेत्र बने हॉटस्पॉट

विज्ञापन
विज्ञापन
वजीराबाद, गुरुग्राम, गढ़ी, भंगरौला और बादशाहपुर में हालात चिंताजनक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। डेंगू का डंक न्यू गुरुग्राम क्षेत्र में तेजी से फैल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे पांच क्षेत्र वजीराबाद, गुरुग्राम, गढ़ी, भंगरौला और बादशाहपुर को डेंगू के हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित किया है। इन इलाकों में डेंगू सबसे अधिक फैल रहा है। मंगलवार को भी जिले में चार नए मरीज मिले।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, कम से कम आठ मरीज एक ही क्षेत्र से मिलने पर विभाग ऐसे क्षेत्र को संवेदनशील घोषित कर रहा है। विभाग ने बीते दो से तीन माह का डाटा जुटाकर ऐसे क्षेत्रों की पहचान की। इसमें सामने आया कि गुरुग्राम (ग्रामीण क्षेत्र) में अब तक 21 डेंगू मरीज मिले हैं। गढ़ी क्षेत्र में 31 मरीजों की पहचान की जा चुकी है। सबसे अधिक मरीज वजीराबाद क्षेत्र में मिले हैं। इसके अलावा भंगरौला में आठ, बादशाहपुर में 14 और अर्बन क्षेत्र में 24 मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन

अब तक पूरे जिले में 184 डेंगू मरीजों को पहचान की गई है। इसमें से 35 मरीज अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। शेष 102 अस्पताल से स्वस्थ होने के बाद छुट्टी ले चुके हैं। मंगलवार को जिले में 378 घरों और आस्रपास के क्षेत्र में डेंगू का लार्वा मिला। मंगलवार को 296 लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग डेंगू पीड़ितों की पहचान के बाद क्षेत्रों को भी चिन्हित करने में जुटा है। ज्यादा संवेदनशील इलाकों में सक्रियता बढ़ाई गई है। ऐसी जगहों पर विभाग पंफ्लेट बांटकर लोगों को जागरूक कर रहा है। टेस्ट भी बढ़ाए गए हैं।-
-डॉ. जय प्रकाश, नोडल, डेंगू मलेरिया रोकथाम विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें