फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नुनेरा, बंधवाड़ी और पाखल टोल प्लाजा बंद करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। नुनेरा, बंधवाड़ी और पाखल टोल प्लाजा की निर्धारित अवधि पूरी होने के करीब है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों ने इन टोल प्लाजा को बंद करने की मांग तेज कर दी है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लंबे समय से टोल शुल्क के कारण उन्हें आर्थिक और दैनिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



लोगों के अनुसार, इन टोल प्लाजा से रोजाना गुजरने वाले किसानों, कर्मचारियों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और अन्य स्थानीय निवासियों को बार-बार टोल शुल्क देना पड़ता है। इससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। वहीं, टोल प्लाजा पर लगने वाली कतारों के कारण लोगों का समय भी बर्बाद होता है और उन्हें आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है।



स्थानीय लोगों का कहना है कि वे लंबे समय से इन टोल प्लाजा को हटाने की मांग कर रहे हैं। उनका मानना है कि निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद टोल वसूली जारी रखना आम जनता के हित में नहीं होगा। यदि टोल प्लाजा बंद किए जाते हैं तो क्षेत्र के हजारों लोगों को राहत मिलेगी। नागरिकों ने सरकार और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि नुनेरा, बंधवाड़ी और पाखल टोल प्लाजा की समय सीमा को आगे न बढ़ाया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें