गुरुग्राम। धार्मिक संस्था विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने वरात्र में मीट-मछली की दुकानें बंद करने की मांग की है। इसको लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया है। संस्था के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र तंवर, महामंत्री प्रवीण हिंदुस्तानी, सूरजपाल आदि का कहना है कि मंदिरों, शिक्षण संस्थानों और रिहायशी क्षेत्रों के आसपास चल रही ऐसी दुकानों से श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत होती हैं और आम नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। ज्ञापन में प्रशासन से मांग की गई है कि धार्मिक भावना और जनभावनाओं का सम्मान करते हुए मांस एवं मछली की बिक्री पर रोक लगाने के साथ-साथ स्वच्छता नियमों के पालन हेतु सख्त निर्देश जारी किए जाएं। ब्यूरो