फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रेल मंत्री से की स्टेशन का नाम गुरुग्राम करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक मुकेश शर्मा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की शिष्टाचार भेंट
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। विधायक मुकेश शर्मा ने नई दिल्ली स्थित रेल भवन में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने गुरुग्राम से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण रेल विकास प्रस्तावों को विस्तारपूर्वक मंत्री के समक्ष रखा। विधायक ने विशेष रूप से गुड़गांव रेलवे स्टेशन का नाम आधिकारिक रूप से गुरुग्राम किए जाने की मांग रखी।
इसके अलावा गुरुग्राम से दिल्ली होते हुए कटरा (वैष्णो देवी) के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने तथा चंडीगढ़ से दिल्ली वाया रींगस (खाटू श्याम) होकर उदयपुर तक एक नई ट्रेन चलाने का सुझाव रखा। इसके अतिरिक्त उन्होंने गुरुग्राम के रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों में तेजी लाने, यात्री सुविधाओं के बेहतर और आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि गुरुग्राम एक अंतरराष्ट्रीय शहर है और यहां से देश के प्रमुख तीर्थ और पर्यटक स्थलों तक रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने की भारी आवश्यकता है। साथ ही शहर की बढ़ती आबादी और औद्योगिक विस्तार को ध्यान में रखते हुए स्टेशन का विकास भी समय की मांग है। रेल मंत्री ने विधायक द्वारा प्रस्तुत सभी प्रस्तावों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक रुख अपनाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें