फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एएसआई की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की सुस्ती पर ग्रामीणों ने चिंता जताई, थाना प्रभारी से मुलाकात की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। एक नवंबर की रात सेक्टर 10ए में हुई जीआरपी के एएसआई राजबीर की हत्या के मामले में पुलिस की सुस्त कार्रवाई को लेकर गांव शिकोहपुर के लोगों ने चिंता जताई है। ग्रामीणों ने शनिवार को सेक्टर 10ए के थाना प्रभारी से मुलाकात की और जल्द से जल्द इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

शनिवार सुबह बीस से ज्यादा की संख्या में ग्रामीणों और राजबीर के परिजनों ने थाने में जाकर थाना प्रभारी वेदप्रकाश से मुलाकात की और चिंता व्यक्त की। ग्रामीणों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए एसएचओ से पूछा कि आखिर अभी तक इस मामले में मुख्य आरोपी बेटे को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया। इस पर थाना प्रभारी ने बताया कि राजबीर की पत्नी सरिता को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसे रिमांड पर लिया जाएगा। थाना प्रभारी ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि रविवार की शाम तक पूरे मामले से पर्दा हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें