फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: चुनाव के लिए 78 ईवीएम की रखी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिला बार एसोसिएशन चुनाव के लिए चुनाव समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। समिति ने उपायुक्त से चुनाव कराने के लिए 78 ईवीएम मशीन (बैटरी और स्याही सहित) आवंटित करने का अनुरोध किया गया है। इसके साथ ही चुनाव ड्यूटी के लिए 60 आधिकारिक कर्मचारियों की तैनाती करने की मांग की गई है। चुनाव प्रक्रिया में होने वाले आवश्यक खर्च का भुगतान जिला बार एसोसिएशन की ओर से किया जाएगा। चुनाव अधिकारी सतबीर सिंह तंवर ने बताया कि 11 सितंबर को होने वाले चुनाव के लिए निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आयोजित किए जाएंगे। मतदान सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक जिला अदालत परिसर में आउटर पार्किंग क्षेत्र में होगा। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए बार एसोसिएशन और निर्वाचन समिति ने जिला उपायुक्त को पत्र लिखकर आवश्यक व्यवस्थाएं करने की मांग की है। मैदान में छह पदों के लिए 26 प्रत्याशी मैदान में है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें