फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पुलिसकर्मियों की बहाली और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। जय भारत माता वाहिनी के पदाधिकारियों ने 7 सितंबर 2026 को गुरुग्राम पुलिस आयुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। संगठन ने निलंबित पुलिस कर्मचारियों को तुरंत बहाल करने और मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जमानत रद्द कर उन्हें जेल भेजने की मांग की है।

जय भारत माता वाहिनी के अध्यक्ष की ओर से ज्ञापन में कहा गया है कि मुख्यमंत्री की ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मचारी निर्दोष हैं। इनमें से कई पुलिसकर्मी गरीब परिवारों से आते हैं, जिन्होंने कड़ी मेहनत से नौकरी हासिल की थी। निलंबन से इन पुलिसकर्मियों के बच्चों की शिक्षा और भविष्य दांव पर लग गया है। पदाधिकारियों ने गुरुग्राम पुलिस आयुक्त से मानवीय आधार पर इन पुलिसकर्मियों को जल्द से जल्द बहाल करने की प्रार्थना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की अपील
ज्ञापन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर निशाना साधा गया। संगठन का आरोप है कि कांग्रेस के दोनों जिला अध्यक्षों की मिलीभगत से मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाए गए। जय भारत माता वाहिनी ने मांग की है कि इस घटना के मुख्य आरोपियों को बख्शा न जाए। कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले इन तत्वों की जमानत तुरंत खारिज कर उन्हें वापस जेल भेजा जाए। संगठन के पदाधिकारियों ने प्रशासन से निर्दोष पुलिस कर्मचारियों के प्रति सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आग्रह भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें