फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फसलों की विशेष गिरदावरी कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पटौदी। विधायक बिमला चौधरी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से पटौदी के किसानों की फसलों की विशेष गिरदावरी कराने की मांग की है। उन्होंने सीएम से उनके चंडीगढ़ आवास पर ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि पटौदी क्षेत्र के किसानों की बाजरे व कपास की फसल खराब हो गई है। ऐसे में उनकी फसल की विशेष गिरदावरी कराकर उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही उन्होंने जनवरी में ओलावृष्टि से खराब हुईं गेहूं व सरसों की फसलों पर किसानों को मुआवजा देने के लिए सीएम का आभार भी व्यक्त किया। बिमला चौधरी ने बताया है कि मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि इस संबंध में जल्द पोर्टल खोला जाएगा और किसानों की फसलों की विशेष गिरदावरी जल्द कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें