फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के राज में सभी वर्ग दुखी : अभय सिंह चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना। भारतीय जनता पार्टी के राज में सभी वर्ग दुखी हैं। प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनने के बाद भी लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। सरकार की कारगुजारियों से व्यापारी, किसान, मजदूर, कर्मचारी, महिलाएं सभी दुखी हैं। यह बात इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने सोहना कस्बे की पंजाबी धर्मशाला में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा कि इनेलो का कार्यकर्ता मजबूत है, जो समाज व पार्टी के हित में कार्य करता है। इनेलो सुप्रीमो ने 25 सितंबर को रोहतक में आयोजित स्वर्गीय ताऊ देवीलाल के जन्मदिन पर आयोजित होने वाली सम्मान रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आह्वान भी किया। इस अवसर पर रोहताश खटाना लोहटकी, पप्पू पठान आदि के अलावा गुरुग्राम, तावडू, पटौदी, बादशाहपुर आदि के कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें