पटौदी। नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा से संबंधित सफाई कर्मचारी पटौदी और हेलीमंडी में 20वें दिन भी धरना प्रदर्शन पर बैठे रहे। वे कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और ठेकेदारी प्रथा बंद करने की मांग कर रहे हैं। सफाई कर्मी 6 अगस्त से लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं क्योंकि सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया है। प्रधान ओमप्रकाश ने बताया कि सरकार से कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग लंबे समय से लंबित है। सरकार की अनदेखी के चलते 6 अगस्त से हड़ताल और नारेबाजी शुरू हुई। नगरपरिषद हेलीमंडी के कार्यालय परिसर में बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी हड़ताल पर मौजूद रहे। इस मौके पर ओमप्रकाश, सुनीता देवी, मायाराम, मोनू, रामबीर और कैलाश सहित कई कर्मचारी उपस्थित थे। संवाद