फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सीवर पाइपलाइन का कार्य जल्द पूरा कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू गुरुग्राम। सेक्टर-110 से सराय अलावर्दी जाने वाली सड़क पर करीब चार महीने से सीवर पाइपलाइन बिछाने का कार्य जारी है। लंबे समय से चल रहे निर्माण कार्य के कारण आसपास के लोगों और राहगीरों को रोजाना आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के कई हिस्सों में खुदाई होने से वाहन चालकों को धीमी गति से गुजरना पड़ रहा है और एक बार गड्ढे में कार गिरने का मामला भी सामने आया था। लोगों ने कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि निर्माण कार्य करीब चार महीने से चल रहा है। उन्होंने कहा कि अगर मानसून से पहले कार्य पूरा नहीं हुआ तो जलभराव और कीचड़ की स्थिति बन सकती है, जिससे आवागमन और अधिक प्रभावित होगा। लोगों का कहना है कि सड़क पर जगह-जगह निर्माण सामग्री और गड्ढे होने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
स्थानीय निवासी राहुल और विभाष ने प्रशासन से मांग की है कि सीवर पाइपलाइन का कार्य जल्द पूरा कराया जाए और सड़क को पहले की तरह सुचारु बनाया जाए। साथ ही इस सड़क पर स्ट्रीट लाइट और फुटपाथ की सुविधा भी दी जाए। इससे लोगों को राहत मिल सकेगी और मानसून के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें