फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सेक्टर-37डी रेलवे फाटक पर फ्लाईओवर बनाने की मांग

विज्ञापन
सेक्टर-37डी रेलवे फाटक लगा जाम। फाइल फोटाे
विज्ञापन
चार सेक्टर के करीब पांच हजार लोग करते है आवाजाही में उपयोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
न्यू गुरुग्राम। सेक्टर-37डी रेलवे फाटक सेक्टर-37डी, 37सी, सेक्टर-99, 99ए व आसपास के इलाकों को द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाली मुख्य सड़क है। इस रेलवे फाटक का करीब चार सेक्टर के पांच हजार से अधिक लोग रोजाना आवाजाही उपयोग करते है। इसके कारण यहां लंबे जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे कार्यालय, स्कूल और कॉलेज जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए रेलवे फाटक पर फ्लाईओवर या अंडरपास का निर्माण कराया जाए।
स्थानीय निवासी का कहना है कि ट्रेन गुजरने के दौरान फाटक बंद होने से लोगों को कई मिनट तक इंतजार करना पड़ता है। कई बार एक साथ दो ट्रेनों के आने से प्रतीक्षा समय और भी बढ़ जाता है। लोगों ने बताया कि यहां की सड़क की स्थिति भी खराब है। इससे लोगों में चिंताएं बढ़ गई हैं। उनका कहना है कि इस साल भी पिछले साल की तरह परेशानी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन


लोग बोले- जाम के कारण समय होता है बर्बाद
इस रास्ते से द्वारका एक्सप्रेसवे पास पड़ता है। इसलिए ज्यादा लोग इस सड़क का इस्तेमाल आवाजाही के लिए करते हैं। कई बार यहां पर लंबा जाम लगने के कारण घंटों तक इंतजार करना पड़ता है। इससे समय की बर्बादी होती है।
विज्ञापन

-निशित गर्ग, अध्यक्ष, आईएलडी ग्रीन सोसाइटी, सेक्टर-37सी
गढ़ी रेलवे क्रॉसिंग एवं आसपास का क्षेत्र बरसात के दौरान गंभीर जलभराव की समस्या से भी प्रभावित रहता है। फ्लाईओवर एवं उससे संबंधित ड्रेनेज इंफ्रास्ट्रक्चर के समय पर विकसित न होने के कारण वर्षा जल की निकासी बाधित होती है। - सौरभ मित्तल, सचिव, रामप्रस्थ सिटी, सेक्टर 37डी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें