नूंह। क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने और उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए रोजका मेव सब डिवीजन के लिए भवन आवंटित कराने की मांग उठाई गई है। इस संबंध में जिला उपायुक्त से बातचीत कर जल्द उचित भवन उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया। इसके साथ ही बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों से कहा गया कि भीषण गर्मी के मौसम में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बिजली कटौती की शिकायतें नहीं आनी चाहिए तथा खराब ट्रांसफार्मर और लाइन फॉल्ट जैसी समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाए। बैठक में अधिकारियों को बिजली व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग करने और उपभोक्ताओं की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में बेहतर बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। संवाद