फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जलभराव और प्राकृतिक जल निकासी मार्गों से अतिक्रमण हटाने पर होगा मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
राव इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में आज पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में होगी बैठक, विशेषज्ञ एजेंसियां भी देंगी सुझाव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री एवं गुरुग्राम के सांसद राव इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को महत्वपूर्ण बैठक होगी। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में होने वाली बैठक में जीएमडीए, नगर निगम गुरुग्राम, जिला प्रशासन और एचएसवीपी के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।
बैठक में शहर में जलभराव की समस्या के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा के साथ इसके प्रभावी और दीर्घकालिक समाधान पर मंथन किया जाएगा। खासतौर पर प्राकृतिक जल निकासी मार्गों, तालाबों और अन्य जल निकायों पर हुए अतिक्रमण का मुद्दा प्रमुखता से उठेगा। अधिकारियों से इन अतिक्रमणों के कारण जल निकासी व्यवस्था पर पड़ रहे असर और जलभराव वाले क्षेत्रों की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में अधिकारियों की ओर से जलभराव वाले क्षेत्रों, जल निकासी व्यवस्था और अब तक किए गए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। जीएमडीए और नगर निगम की ओर से जलभराव के समाधान के लिए विशेषज्ञ एजेंसियों से प्राप्त रिपोर्ट और सुझावों पर भी चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

संबंधित विभागों के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में किए गए कार्यों, मौजूदा चुनौतियों और प्रस्तावित समाधानों की जानकारी देंगे। बैठक में विशेषज्ञ एजेंसियों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें