फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कंपनी के सीईओ सहित चार कर्मियों ने किया 33 लाख का गबन

विज्ञापन
विज्ञापन
टांसपोर्टरों को दिए जाने वाले पैसे अपने खातों में डलवाए , धोखाधड़ी का केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के तीसरे तल पर स्थित एक लाजिस्टिक कंपनी के चार कर्मचारियों ने मिलीभगत कर कंपनी में 33 लाख 74 हजार रुपये का गबन कर लिया। कंपनी कर्मचारियों ने टांसपोर्टरों को दिए जाने वाले पैसे अपने खातों में डलवा लिए। विभागीय जांच में जब इसका खुलासा हुआ तो एक-एक कर चारों आरोपियों ने नौकरी छोड़ दी। आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद कंपनी प्रबंधन के बयान पर मेट्रो थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।


पुलिस के अनुसार फ्लीटेक ट्रकिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरफ से अक्षय जैन ने शिकायत में कहा कि उनकी कंपनी में रोहतक के सोमवीर सिवाच, फरीदाबाद के संजीव भारद्वाज, पश्चिमी दिल्ली के टैगोर गार्डन निवासी रोहित ग्रोवर और सीईओ के रूप में विश्वास कुमार सिंह काम करते थे। कंपनी गुरुग्राम सहित हरियाणा के तमाम शहरों में ट्रांसपोर्टरों, बेड़े मालिकों को रसद सेवाएं प्रदान करती है। काम के बदले ट्रांसपोर्टरों से रुपये का आदान प्रदान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि सोमवीर सिवाच, संजीव भारद्वाज, रोहित ग्रोवर और विश्वास कुमार सिंह ने मिलकर सितंबर 2022 में कई ऐसे ट्रांसपोर्टरों का डाटा उपलब्ध कराया, जिनसे मिलीभगत कर इन्होंने कंपनी में धोखाधड़ी की। कंपनी की तरफ से ट्रांसपोर्टरों को भुगतान के लिए दिए गए 33 लाख 74 हजार रुपये आरोपियों ने अपने निजी खाते में ट्रांसफर कर लिए। कंपनी को जब संदेह हुआ तो आंतरिक जांच की गई। इसमें पता चला कि आरोपित व्यक्तियों द्वारा कंपनी को सौंपे गए ट्रकिंग एजेंसियों से संबंधित सभी विवरण और दस्तावेज जाली व मनगढ़ंत थे। जब इस बारे में आरोपियों से कहा गया तो एक-एक कर सभी ने नौकरी छोड़ दी। इसके बाद उन्होंने फोन उठाना भी बंद कर दिया। कंपनी की शिकायत पर मेट्रो थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें