फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दिल्ली पुलिस के साथ झड़प, ग्रामीणों ने वाहन चोरी के आरोपी को छुड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगला जमालगढ़ गांव में दो गाड़ियों से पहुंची थी दिल्ली पुलिस
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना। वाहन चोरी के आरोपी को पकड़ने के लिए शुक्रवार को नंगला जमालगढ़ गांव पहुंची दिल्ली पुलिस को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। लोगों ने पुलिस टीम को घेर लिया और आरोपी को छुड़ाकर भगा दिया। झड़प का वीडियो वायरल हो रहा है। दिल्ली पुलिस के जवानों ने गांव में दबिश देने से पहले स्थानीय पुलिस को सूचना नहीं दी थी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, नंगला जमालगढ़ गांव में सुबह करीब 10 बजे दिल्ली पुलिस की टीम दो गाड़ियों से पहुंची। गांव में पहुंचते ही पुलिस ने तौसिफ पुत्र आस मोहम्मद को काबू कर लिया। पुलिस की टीम जब युवक को गाड़ी में ले जाने लगी तो आरोपी के परिजनों ने विरोध किया और युवक को ले जाने का कारण पूछा। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस के जवानों ने महिलाओं के साथ बदसलूकी की। इसके बाद विवाद बढ़ गया। परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिस ने गिरफ्तारी का दस्तावेज नहीं दिखाया। तौसिफ गांव में ही वेल्डिंग का काम करता है। दिल्ली पुलिस का दावा था कि तौसीफ एक पिकअप वाहन की चोरी में शामिल था। थाना प्रभारी पुन्हाना ओमबीर ने बताया कि इस मामले की जानकारी ग्रामीणों से मिली है। दिल्ली पुलिस ने गांव में आने और कार्रवाई करने से पहले स्थानीय थाना पुलिस को कोई सूचना नहीं दी, जिससे उनकी कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। घटना के बाद भी किसी प्रकार की कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें