बालाजी के दर्शन कर लौट रहा था परिवार
दिल्ली के रजोकरी स्थित अंबेडकर कॉलोनी निवासी बमबम प्रसाद शाह (40) अपने परिवार के साथ बालाजी के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। उनकी स्विफ्ट कार गुरुवार तड़के करीब तीन बजे गांव लौहटकी के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी एक टूरिस्ट बस से टकरा गई।
पति-पत्नी और बेटी की मौत
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का आधा हिस्सा बस के पिछले हिस्से के नीचे जा घुसा और वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में बमबम प्रसाद शाह, उनकी पत्नी रूपा देवी (37), बेटे युगवीर (10) और बेटियां माही (12) व यशिका (डेढ़ वर्षीय) सवार थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।
पुलिस ने कार से निकाली लाश
सूचना के बाद पुलिस की ईआरवी 235 की टीम मौके पर पहुंची और कार से किसी तरह सभी को बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया। जहां तीन को मृत घोषित कर दिया गया जबकि दो का इलाज चल रहा है। दोनों घायलों को सोहना से गुरुग्राम और फिर दिल्ली रेफर किया गया है। तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद बमबम प्रसाद के भाई व अन्य परिजनों के हवाले पुलिस ने कर दिया है।
अस्पातल में भर्ती दो बच्चे
एसीपी क्राइम इंदीवर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही ईआरवी-235 की टीम ने मौके पर पहुंच सभी को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से दो घायल बच्चों की जान बच गई।