फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दिल्ली–हरियाणा स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
500 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विजेताओं को तीन लाख की पुरस्कार राशि वितरित
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राम टेबल टेनिस अकादमी में आयोजित दिल्ली-हरियाणा स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 का शनिवार को भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में खिलाड़ियों को पदक, ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला रहे जबकि हरियाणा टेबल टेनिस एसोसिएशन के एडवाइजर एमपी सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में हरियाणा और दिल्ली के 500 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। विजेता खिलाड़ियों को कुल तीन लाख की पुरस्कार राशि वितरित की गई। मुख्य अतिथियों ने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती हैं।
विज्ञापन


अंडर-13 बालिका वर्ग में गुरुग्राम की अव्याना फल्सवाल ने रोहतक की हवली झांगू को 11-6, 11-7, 12-10 से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं, अंडर-13 बालक वर्ग में पलवल के केशवा वासुदेव ने गुरुग्राम के अर्णव महामुनि को 3-2 से हराकर जीत दर्ज की।

अंडर-15 बालक वर्ग में फरीदाबाद के नीवान मित्तल ने करनाल के आरव लोहाच को सीधे सेटों में 3-0 से पराजित किया। अंडर-19 बालिका वर्ग में रोहतक की काश्वी कालरा ने करनाल की मेहर गर्ग को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से हराकर खिताब जीता।
विज्ञापन


समारोह में आयोजन समिति की ओर से अरुण झांगू, विकास श्योराण और बिमल कालरा ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में चीफ रेफरी नलिन सोमानी, डिप्टी चीफ रेफरी विराट राणा तथा अन्य अधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें