फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुसूचित जाति-जनजाति पीड़ितों को त्वरित सहायता सुनिश्चित करें: उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने गुरुवार को जिला सचिवालय में जिला स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने निर्देश दिए कि अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के पीड़ितों को एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत निर्धारित राहत राशि में किसी तरह की देरी न हो। पीड़ितों के आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई कर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। डॉ. वशिष्ठ ने कहा कि अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के प्रावधानों का सख्ती से पालन हो। संबंधित अधिकारी आपसी तालमेल बनाकर काम करें। बैठक में जिला कल्याण अधिकारी अनिल यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें