फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दिल्ली-गुरुग्राम-बहरोड आरआरटीएस परियोजना को जल्द मिल सकती है मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी, राज्य से मिल चुकी है अनुमति-केंद्र सरकार की हां का है इंतजार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। दिल्ली-गुरुग्राम-बहरोड आरआरटीएस परियोजना को जल्द मंजूरी मिलने वाली है। केंद्रीय विद्युत और आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने यह बात अपने गुरुग्राम दौरे के दौरान कही। बता दें कि इस परियोजना को राज्य सरकार ने पहले ही हरी झंडी दे दी है अब केंद्र सरकार की हां का इंतजार है।
केद्रीय मंत्री गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गुरुग्राम आए थे। उन्होंने बताया कि सरकार दिल्ली (सराय काले खां) और एसएनबी (शाहजहांपुर-नीमराना-बहरोड़ कॉम्प्लेक्स) के बीच आरआरटीएस कॉरिडोर को जल्द मंजूरी देगी। गुरुग्राम से फरीदाबाद-नोएडा को भी जोड़ने की योजना है। एनसीआरटीसी कॉरिडोर में आने वाली जमीन को लेकर एनएचएआई, जीएमडीए और अन्य विभागों से औचारिकताएं पूरी कर रही है। दिल्ली-एनसीआर में यातायात को बेहतर करने के लिए आरआरटीए कॉरिडोर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) पर यात्री सेवाएं शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में अब दिल्ली-गुरुग्राम-बहरोड पर काम शुरू होना है। दिल्ली के एरो सिटी से साइबर सिटी से दिल्ली-जयपुर हाईवे के साथ नमो भारत का काॅरिडोर बनाया जाएगा। 105 किलोमीटर रूट में 17 स्टेशन होंगे। गुरुग्राम में साइबर सिटी, इफको चौक, राजीव चौक, हीरो होंडा चौक, खेड़कीदौला, मानेसर, पचगांव, बिलासपुर चौक, धारूहेड़ा एमबीआरटी, बावल और एनएनबी (शाहजहांपुर-नीमराना-बेहरोर कॉम्प्लेक्स) प्रस्तावित है। पूरी परियोजना पर 35743 करोड़ खर्च आने का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें