फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देल्लि चुनाव में ले जा रही शराब की बड़ी खेप पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान हो रही शराब की तस्करी का गुरुग्राम पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस की अलग-अलग अपराध यूनिटों ने बीते 24 घंटों में कार्रवाई करते हुए 1100 पेटी अंग्रेजी व देशी शराब की पेटियां पकड़ी। पुलिस ने 6 तस्करों को भी दबोचा जो अवैध तरीके से शराब की आपूर्ति की कोशिश कर रहे थे। पुलिस पूछताछ में तस्करों ने शराब को दिल्ली में खपाने की बात कबूली है। एसीपी क्राइम-1 प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि तस्करों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनाव में शराब की तस्करी के मद्देनजर गुरुग्राम पुलिस मुस्तैद है। पुलिस ने दो दिन पहले ही बादशाहपुर के टिकली रोड से शराब तस्कर को दबोचा था। पुलिस कार्रवाई पर तस्कर ने पुलिस पर हमला कर दिया था, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। अपराध शाखा सेक्टर-39 की गिरफ्त में आए तस्कर की निशानदेही पर बुधवार को पुलिस ने चिंतपूर्णी माता मंदिर रोड स्थित शराब के गोदाम पर छापा मारकर 571 पेटी शराब बरामद की। पुलिस जांच में सामने आया कि नकली शराब को दिल्ली चुनाव में खपाने की योजना थी।
शराब की खेप पकड़े जाने के बाद मंगलवार रात को पुलिस के आला अधिकारियों के निर्देश पर अपराध यूनिटों ने कार्रवाई करते हुए नाथूपुर गांव, सिंकदरपुर, सोहना, पटौदी से शराब की 500 से अधिक पेटियां पकड़ी। इसमें एक इको वैन, एक पिकअप भी बरामद हुईं। पकड़े गए तस्करों की पहचान यूपी इलाहाबाद के बलवा गांव निवासी सतीश, नाथूपुर गांव निवासी विकास, पटौदी निवासी अजय के रूप में हुई। पुलिस शराब को जब्त कर तस्करों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

299 पेटी शराब से भरा ट्रक पकड़ा
बुधवार अलसुबह अपराध शाखा पालम विहार की टीम ने पराली की आड़ में दिल्ली जा रहे शराब से भरे ट्रक को पकड़ा। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान राजपाल के रूप में हुई। पुलिस को ट्रक के अंदर से 299 अंग्रेजी व देशी शराब की पेटी बरामद हुई। पुलिस ट्रक जब्त कर आरोपी चालक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें