गुरुग्राम। मानेसर स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में शनिवार को दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बीए, बीएससी और बीकॉम की छात्राओं को डिग्री बांटी गईं। इस दौरान प्राचार्य डॉ. पुष्पा अंतिल ने महाविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने छात्राओं की शैक्षणिक उपलब्धियों, सांस्कृतिक गतिविधियों और अन्य कार्यक्रमों की जानकारी दी। साथ ही बताया कि महाविद्यालय ने 12 संस्थानों के साथ एमओयू किए हैं, जिससे छात्राओं को नए अवसर मिलेंगे। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम मानेसर के आयुक्त प्रदीप मलिक मौजूद रहे। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. डॉ. पुष्पा अंतिल ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि सुनील डबास और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। संवाद