फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जज्बे से दी उम्र को मात, 10 राउंड मैदान में दौड़े धनीराम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



गुरुग्राम। उम्र भले ही 75 वर्ष हो, लेकिन कुश्ती के प्रति धनीराम यादव का जुनून आज भी बरकरार है। गांव मानेसर निवासी पहलवान धनीराम ने 11 अगस्त को सोनीपत के गांव कुंडल में आयोजित कुश्ती दंगल में अपनी फिटनेस और जज्बे का जो प्रदर्शन किया, उसे देखकर सब हैरान रह गए। दंगल में 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में धनीराम ने हिस्सा लिया था। उनकी श्रेणी में मुकाबले के लिए कोई अन्य पहलवान मैदान में नहीं उतरा। इसके बाद दंगल कमेटी ने उन्हें विजेता घोषित कर 1100 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन




धनीराम ने दंगल के दौरान 10 राउंड मैदान में दौड़ लगाई और इसके बाद योगासन कर अपनी शारीरिक क्षमता का परिचय दिया। दंगल में हरियाणा के विभिन्न जिलों से पहलवानों ने हिस्सा लिया। धनीराम यादव का कहना है कि उम्र शरीर की होती है, जज्बे की नहीं। उन्होंने बताया कि वह आज भी नियमित रूप से व्यायाम, दौड़ और योग करते हैं। उनका उद्देश्य युवाओं को भी स्वस्थ रहने और खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें