डीएलएफ के पास से आने वाली सिविल लाइन का पानी जीएमडीए ने कराया बंद
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। इफ्को चौक पर बारिश के दौरान सर्विस रोड पर गड्ढा बन गया था। इसे ठीक कर पाना जीएमडीए के लिए परेशानी का सबक बना हुआ है। जीएमडीए केटीएम निर्माण कार्य में जुटा हुआ है लेकिन उसका मानना है कि इसे ठीक होने में अभी 2 दिन का समय लगेगा। अगर सब कुछ सामान्य रहा तो इसके जल्द ठीक होने की संभावना है अगर दोबारा से बारिश हो गई तो यह समय बढ़ सकता है। गड्ढे की वजह से जाम लग रहा है।
तीन दिन पहले गुरुग्राम हुई बारिश के दौरान डीएलएफ की ओर से आने वादी सीवर लाइन से पानी के रिसाव के कारण एक बड़ा गड्ढा बन गया है जिससे एमजी रोड पर दिल्ली की ओर से आने वाले वाहनों को डायवर्ट किया गया है। चौक के पास ही हुए गड्ढे से वहां पर जाम की स्थिति बनी रहती है। किसी बड़े हादसे को रोकने के लिए वहां पर खाना पूर्ति के नाम पर बेरिकेडिंग तो कर दी गई है। इंजीनियरिंग विंग की ओर से लगे पंप से पूरे पानी को खाली करा दिया गया है। डीएलएफ की ओर से आने वाले सीवर के पानी को रोक दिया गया है। जो पानी अभी भी आ रहा है उसे एक पाइप से निकाला जा रहा है। जीएमडीए के अधिकारियों का कहना है कि इसे ठीक होने में दो दिन का समय लगेगा। बता दें कि जीएमडीए के अधिकारियों की ओर से मौके का दौरा किया जा चुका है। जीएमडीए के सीईओ पीसी मीणा खुद मानिटरिंग कर रहे हैं।
इफ्को चौक पर हुए गड्ढे को ठीक करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गड्ढा बनने के कारणों को दूर करने के साथ ही इसे ठीक किया जा रहा है। इसे ठीक होने में दो दिन का समय लगने का अनुमान है।
- पीसी मीणा, कार्यकारी अधिकारी, जीएमडीए, गुरुग्राम