फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का 25 को होगा शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंचकूला से करेंगे इस योजना का शुभारंभ
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम मंडलायुक्त रमेश चंद्र बिधान ने कहा कि दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना (डीडीएलएलवाई) का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह द्वारा 25 सितंबर को पंचकूला से किया जाएगा। इसको लेकर सरकार द्वारा एसओपी तैयार की गई है जिसका उद्देश्य डीडीएलएलवाई एप के शुभारंभ पर सभी जिलों में आउटरीच शिविरों के सुचारू संचालन के लिए सभी उपायुक्तों को स्पष्ट निर्देश प्रदान करना है। इसमें पात्र महिलाओं की अधिकतम जागरूकता, भागीदारी और मौके पर ही पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए आउटरीच शिविरों के आयोजन के लिए अपनाए जाने वाले चरणों की रूपरेखा दी गई है।



रमेश चंद्र बिधान यह बात शुक्रवार को यहां वीडियो कांन्फ्रेसिंग के माध्यम से गुरुग्राम मंडल में आने वाले सभी जिलों के अधिकारियों की बैठक के दौरान कही। उन्होंने बताया कि योजना के शुभारंभ पर आोजित जिला कार्यक्रम में हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन





सहायता डेस्क बनाई जाएंगी


रमेश चंद्र बिधान ने कहा कि प्रत्येक शिविर में समर्पित सहायता डेस्क स्थापित की जाएंगी, जिसमें एक डाटा एंट्री ऑपरेटर नियुक्त किया जाएगा जो आवेदकों को किसी भी तकनीकी या प्रक्रियात्मक मुद्दे को सुलझाने में सहायता करेगा या आवेदन प्रक्रिया के दौरान आने वाली शिकायतों को उठाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें