मानेसर। विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर गुरुग्राम यातायात पुलिस ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पौधारोपण अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए और अधिक से अधिक हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया। पौधारोपण कार्यक्रम के तहत रामगढ़ चौक, एसपीआर चौकी टी-पॉइंट, इफको मेट्रो स्टेशन, मेदांता अस्पताल के पास, बादशाहपुर बस स्टैंड और अंबेडकर चौक सोहना सहित कई जगहों पर पौधे लगाए गए। इस अवसर पर यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे भी पर्यावरण की सुरक्षा में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाएं। संवाद