फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: किराये के कमरे में खून से लथपथ मिला युवक का शव, मोर्चरी में रखवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक के सिर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका, राजेंद्रा पार्क थाने की पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। राजेंद्रा पार्क थाना के अंतर्गत दौलताबाद गांव में रविवार को किराये के कमरे में एक युवक का खून से लथपथ शव मिला। युवक के सिर पर चोट के निशान पाए जाने पर उसकी हत्या की आशंका है। सूचना मिलने पर राजेंद्रा पार्क थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है।
युवक की पहचान आशीष कुमार (27) के रूप में हुई है। राजेंद्रा पार्क पुलिस के अनुसार मृत युवक के पड़ोसियों ने कमरे के बाहर शव पड़ा होने की जानकारी दी थी। राजेंद्र पार्क थाने की पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम व फारेंसिक टीमों को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। जांच में पता चला कि उसके सिर पर चोट के निशान हैं व आसपास काफी खून फैला हुआ था। आशंका है कि किसी व्यक्ति ने 30 मई की रात या 31 मई की अलसुबह पत्थर से सिर पर वार करके हत्या की गई। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आशीष शराब पीने का आदी था और किराये के कमरे में अकेले ही रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की मौत के बारे में गहनता से जांच की जा रही है। परिवार वालों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद मौत की सही वजह के बारे में पता चल सकेगा। फिलहाल हत्या संबंधी बिंदुओं से जांच की जा रही है। -
संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें