फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: डीसी ने सुनी घामड़ोज के ग्रामीणों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
''प्रशासन जनता के द्वार'' के तहत प्रशासन का रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। ''प्रशासन जनता के द्वार'' के तहत सोहना खंड के गांव घामड़ोज में रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीसी अजय कुमार की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और कई मामलों में मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। यह पहल हरियाणा सरकार के उस नवाचार का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य शासन को ज्यादा संवेदनशील, पारदर्शी और जनता के करीब बनाना है।
विज्ञापन


इस अवसर पर डीसी अजय कुमार ने कहा कि यह पहल केवल प्रशासनिक उपस्थिति का प्रतीक नहीं, बल्कि शासन की संवेदनशीलता और सेवा भाव का सजीव उदाहरण है।

डीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन को मजबूती मिल रही है और रात्रि ठहराव कार्यक्रम इसी दिशा में एक सशक्त कदम है। इस दौरान डीसी के समक्ष बारी-बारी से गांव के लोगों की समस्याओं को रखा गया, जिस पर उन्होंने अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए निर्धारित समय अवधि में समाधान के निर्देश दिए। डीसी ने इस दौरान कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाली स्कूली छात्राओं को पुरस्कृत भी किया। रात्रि ठहराव के दौरान विभिन्न विभागों ने कैंप लगाते हुए सरकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को अवगत करवाया कि किस प्रकार से इन योजनाओं का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें