फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना डरे अपनी समस्याएं बताना सीखें बेटियां : स्नेह

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन ने लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में कराया अपराजिता कार्यक्रम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटौदी। जमालपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सोमवार को स्कूल में 11वीं और 12वीं कक्षा के लगभग 86 विद्यार्थी मौजूद रहे। इस दौरान प्रधानाचार्या स्नेह यादव ने बेटियों से कहा कि बिना डरे अपनी समस्याएं बताना सीखें। वह निडर बनें।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए जागरूक करने लिए अपराजिता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सोमवार को जमालपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल की प्रधानाचार्या स्नेह यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि छात्राएं अपने आपको कभी कमजोर न समझे। आत्मरक्षा के लिए हमेशा पावरफुल महसूस करें। उन्होंने कहा कि लड़कियों को आगे बढ़ने के लिए आत्म सुरक्षा का गुर सीखना सबसे जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए अपराजिता अच्छा प्लेटफॉर्म है। इससे छात्राओं को आत्मरक्षा व आत्मनिर्भरता के गुर सीखने का मौका मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि बेटियों को यह पता होना चाहिए कि निडर व्यक्ति सफल होता है। छात्राएं बिना डरे अपनी समस्याएं अधिकारियों और परिजनों से साझा करें। हमेशा महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 याद रखें। मोबाइल से लाइव लोकेशन अपने अभिभावकों संग सांझा करें। अपनी सतर्कता और चतुराई से सुरक्षित रहने के गुर सीखना जरूरी है।
विज्ञापन

इस दौरान स्कूल निदेशक डॉ. सुनीता यादव ने अमर उजाला के अपराजिता अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि आधुनिक समाज में लड़कियों को आगे बढ़ने के लिए शिक्षा के साथ-साथ आत्मरक्षा में कुशल होना चाहिए। इस मौके पर संदीप यादव,राजेश यादव,पूजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें