बोर्ड की वेबसाइट पर 31 अगस्त तक करना होगा अपडेट
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सत्र 2026-27 में कक्षा 10वीं और 12वीं में सीधे प्रवेश लेने वाले व स्कूल बदलने वाले विद्यार्थियों के दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। संबंधित स्कूलों को विद्यार्थियों के अनिवार्य दस्तावेज बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे। इसके लिए बोर्ड की वेबसाइट पर 31 अगस्त से लिंक उपलब्ध रहेगा।
कक्षा 10वीं में सीधे प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए कक्षा नौवीं का रिपोर्ट कार्ड, स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट और ट्रांसफर सर्टिफिकेट अपलोड करना अनिवार्य होगा। वहीं कक्षा 12वीं में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को 10वीं का प्रमाण पत्र, 11वीं का रिपोर्ट कार्ड और एसएलसी व टीसी की प्रति जमा करनी होगी। दूसरे राज्यों से आने वाले विद्यार्थियों को सक्षम अधिकारी से सत्यापित एसएलसी और टीसी भी देनी होगी। बोर्ड ने विद्यार्थियों के माता-पिता से नोटरी के माध्यम से जारी वेरिफाइड शपथ पत्र भी अपलोड कराने के निर्देश दिए हैं।