फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बाल वाटिका से कक्षा तीन तक सभी छात्रों का डाटा होगा अपडेट

Mon, 15 Sep 2025 06:01 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रुपिंग एक्सरसाइज से पहले छात्रों का डाटा सही होना अनिवार्य
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम।
शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी किए हैं कि निपुण टीचर एप पर कक्षा अनुसार छात्रों का डाटा अपडेट किया जाए। विभाग ने स्पष्ट किया है कि दूसरी और तीसरी कक्षा की ग्रुपिंग एक्सरसाइज जल्द शुरू होने वाली है, ऐसे में एप पर आ रही समस्याओं का समाधान पहले करना बेहद जरूरी है।

शिक्षकों ने बताया कि कई बार मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम (एमआईएस) पर बच्चे का नाम अपडेट होने के बावजूद निपुण टीचर एप पर नहीं दिखता। इस वजह से छात्रों को सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पाता। ऐसे मामलों से बचने के लिए शिक्षकों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपना यू-डाइस कोड भरें और आवश्यकता पड़ने पर मेंटर्स की मदद से समस्या का समाधान करें।
विज्ञापन

विभाग ने कहा कि छात्रों की कक्षा और सेक्शन अपडेट करना भी जरूरी है। ग्रुपिंग एक्सरसाइज के दौरान एप पर डाटा सही रहना आवश्यक है, क्योंकि सभी गतिविधियों के अंक और रिपोर्ट सीधे विभागीय डैशबोर्ड पर प्रदर्शित होंगे।
विज्ञापन

बाल वाटिका से लेकर कक्षा तीन तक पढ़ रहे सभी छात्रों का डाटा अपडेट किया जाएगा। बीते समय में एमआईएस पर डाटा गलत रहने से विभाग और शिक्षकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें